आगरा – जिला कांग्रेस प्रभारी महेश पाठक ने आज पूर्व सांसद स्व. निहाल सिंह जैन के निवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया व उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इसके अलावा पाठक ने उनके निवास पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की व संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए उनके सुझाव लिए।
जिला प्रभारी महेश पाठक ने पूर्व विधायक आज़ाद कुमार कर्दम व विनोद बंसल से भी मुलाकात की ।
इसके पश्चात पाठक जिला अध्यक्ष रामनाथ सिकरवार द्वारा दिए जा रहे धरना स्थल पर पहुंचे, वहां पर उन्होंने उस टूटी फूटी सड़को को देखा और उस निर्माण कार्य को भी देखा जोकि रामनाथ सिकरवार के संघर्ष के कारण शुरू किया गया है।
महेश पाठक ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस जनों को पूरे जिले में रामनाथ सिकरवार के संघर्ष से प्रेरणा लेकर जनसमस्याओं के निदान हेतु इस प्रकार के आंदोलन, धरना प्रदर्शन करने चाहिए, ताकि गूंगी बहरी सरकार की नींद खुल सके।
पाठक ने कहा कि कांग्रेस में अब उन पुराने परिवारों को जोड़ा जायेगा, व उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मजबूत बनाने में मिलेगा।
जिला कांग्रेस प्रभारी महेश पाठक के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश बाबू शर्मा, पूर्व शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू, पीसीसी सदस्य मनोज जैन बोहरा, नंदलाल भारती, शहर अध्यक्ष अमित सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष मथुरा भगवान सिंह, वरिष्ठ नेता रमाकांत सारस्वत, डा राजीव लोचन भारद्वाज, पंडित ब्रहमदत्त शर्मा, अशोक सिंह,आई डी श्रीवास्तव एडवोकेट, विष्णु दत्त शर्मा, सचिन चौधरी, सुनहरी लाल गोला,डी के चतुर्वेदी, सौरभ भारद्वाज आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से कांग्रेस जन मौजूद थे।
- 25 साल से फरार चारा घोटाले का आरोपी सत्येंद्र कुमार लखनऊ से गिरफ्तार, नेपाल में छिपकर काट रहा था जिंदगी, रेलवे स्टेशन से CBI ने धर-दबोचा - October 24, 2026
- यूपी चुनाव 2027: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की घोषणा, जननीति भारत पार्टी लड़ेगी 403 सीटों पर, बोलीं “लक्ष्य जनता का राज” - October 24, 2026
- कन्नौज में अखिलेश का पुतला फूंकने पहुंचे हिन्दुस्तान आजाद मंच के अध्यक्ष मुकेश पाल देशबंधु की पिटाई, सपा नेत्री ने जड़े थप्पड़, समर्थक भागे - October 24, 2026