लगातार आ रही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीदामई की शिकायतों के बाद एसडीएम सदर कृति राज ने आम नागरिक की तरह मरीज बनकर सिर में घूंघट डालकर जा पहुंची। वहां उन्होंने महिला मरीजों से बातचीत करके उनकी समस्या को जाना। इस दौरान पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। इतना ही नहीं खामिया नजर आने के बाद एक्शन भी लिया।
दरअसल, उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के पीएचसी में लगातार मरीजों से दुर्व्यवहार और तमाम शिकायतों के बाद एसडीएम ने खुद आम महिला मरीज बनकर पर्चा बनवाया। अस्पताल का जायजा लिया। मरीजों से बातचीत करके उनकी समस्याओं को जाना। इसके बाद एक्शन में आ गई।
इतना ही नही एसडीएम ने स्टॉक को भी चेक किया जहां बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिली। एसडीएम ने केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
एसडीएम सदर कृति राज के पास शिकायत आई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीदामई पर मरीजों के साथ गलत व्यवहार किया जाता है। दवाएं समय पर नहीं दी जातीं। कुत्ता काटे के इंजेक्शन को लेकर घंटों मरीजों को बैठकर इंतजार करना पड़ता है। एसडीएम ने शिकायत को गंभीरता से लिया और वे अपने दुपट्टे का घूंघट बनाकर आम महिला मरीज की तरह केंद्र पर पहुंच गईं।
-एजेंसी
- आगरा के रकाबगंज में पुलिस दबिश के दौरान तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की मौत, परिजनों ने लगाया धक्का देने का आरोप; शव सड़क पर रखकर लगाया जाम - October 17, 2026
- आगरा के कालिंदी विहार में तेज रफ्तार डीसीएम का कहर: सड़क किनारे पैदल जा रही चार युवतियों को रौंदा, एक की दर्दनाक मौत - October 17, 2026
- आगरा के ओल्ड ईदगाह जैन मंदिर में गूंजे जिन सहस्रनाम के मंत्र, पांच दिवसीय महामंडल विधान के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब - October 17, 2026