लखनऊ। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। इन दिनों ये यात्रा उत्तर प्रदेश में पहुंच गयी है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के शामिल होने की अटकलें थीं। कहा जा रहा था कि, अखिलेश यादव रायबरेली या फिर अमेठी से इस यात्रा में शामिल होंगे। हालांकि, इन सबके बीच अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, जब तक सीटों का बंटवार नहीं होता वो इस यात्रा में शामिल नहीं होंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि, अभी बातचीत चल रही है, सूचियां उधर से आई इधर से भी गई, जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।
“अभी बातचीत चल रही है, सूचियां उधर से आई इधर से भी गई, जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा समाजवादी पार्टी कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।”
– माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी, लखनऊ pic.twitter.com/ZDNrSa8o9I
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 19, 2024
सपा अध्यक्ष के इस बयान के बाद कई तरह के कयासों का दौर जारी है। कहा जा रहा है कि यूपी में भी इंडिया गठबंधन में टूट हो सकती है। दरअसल, बीते काफी दिनों से सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में अब देखना होगा कि, क्या दोनो दलों के बीच सीटों का बंटवारा हो पायेगा या नहीं?
-एजेंसी
- पासी समाज का गौरवशाली इतिहास -अंशुल वर्मा पूर्व सांसद हरदोई - February 7, 2026
- ’घूसखोर पंडत’ पर महासंग्राम: आगरा में अर्धनग्न प्रदर्शन, शंखनाद कर ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध - February 7, 2026
- काशी में गूंजे वेद मंत्र: असम के 7 वर्षीय अथर्व सहित 49 छात्रों का हुआ उपनयन संस्कार, थामी सनातन की मशाल - February 7, 2026