रूस में अमेरिका और ब्रिटेन के राजदूतों ने रूसी नेता और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कट्टर विरोधी एलेक्सी नवेलनी के सम्मान में उनके मैमोरियल पर फूल चढ़ाए. शुक्रवार को रूस के जेल प्रशासन ने बताया कि नवेलनी की जेल में मौत हो गई.
अमेरिकी राजदूत लिन ट्रेसी और ब्रितानी राजदूत निजेल केसी की मॉस्को में नवेलनी के मैमोरियल पर फूल चढ़ाते हुए तस्वीर सामने आयी है.
नवेलनी के साथियों का मानना है कि व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर उनकी हत्या की गयी है. जेल प्रशासन का कहना है कि नवेलनी ‘अचानक मौत के सिंड्रोम’ का शिकार हो गए.
कई ऐसी तस्वीरें सामने आयी हैं जिसमें सोलोवेटस्की स्टोन पर नवेलनी के लिए बड़ी संख्या में फूल चढ़ाये गए हैं.
सोलोवेटस्की स्टोन राजनीतिक दमन का एक स्मारक है जो 47 वर्षीय नवेलनी के लिए श्रद्धांजलि का एक प्रमुख स्थल बन गया है.
-एजेंसी
- आगरा के गुरुद्वारा गुरु का ताल में निहंग सिखों के शौर्य और युद्धकला का अद्भुत प्रदर्शन, घुड़सवारी और गतका के करतब देख दंग रह गई संगत - November 1, 2026
- डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ‘यूनिफेस्ट-2026-27’ में आगरा कॉलेज का दबदबा: 69 अंक पाकर बना ओवरऑल चैंपियन, ‘जितेंद्र रघुवंशी चल वैजयंती ट्रॉफी’ की अपने नाम - November 1, 2026
- देश-विदेश के शोधार्थियों का आगरा में मंथन: ICMRP-2026 के समापन पर केबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले— ‘नवाचार से मिलेगा विकास को नया आयाम’ - November 1, 2026