आगरा : उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर राजकीय शिक्षक संघ के नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद से इलाके में भारी तनाव का माहौल है और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
राजकीय शिक्षक संघ नेता जय गोविंद लवानिया ने बताया कि उनका भतीजा बिटू लवानिया ढाबा चलाता है। रात को वो सेवला में अपने दोस्त रवि व दो अन्य के साथ ऑटो में बैठा था। आरोप है कि मधुनगर निवासी जैकी अपने साथी के साथ आया। उसने आते ही बिट्टू के सीने में गोली मार दी। इसके बाद बाइक से भाग निकला।
बिट्टू के दोस्तों ने घरवालों और पुलिस को जानकारी दी। तत्काल घायल बिट्टू के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। बिट्टू के पिता राम प्रताप लवानिया सेना से रिटायर हैं। बड़ा भाई जीआईसी में शिक्षक है।
पुलिसकर्मी का भाई है आरोपी
परिजनों का कहना है कि आरोपी का भाई पुलिस विभाग में हैं। आरोपी जैकी का बिट्टू से किसी बात को लेकर विवाद था। इसके चलते ही उसने पिस्टल से गोली मारी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
फिलहाल, थाना सदर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और मुख्य आरोपी तथा उसके साथियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं।
- यूपीआई पर प्रस्तावित MDR शुल्क के विरोध में आगरा के व्यापारी, जिलामुख्यालय में डीएम को सौंपा ज्ञापन - October 10, 2026
- जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके एयरपोर्ट पर हिरासत में, सौरव दास और आशुतोष रंका भी डिटेन - October 10, 2026
- आगरा में सनसनीखेज वारदात: सदर थाना क्षेत्र में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव - October 10, 2026