टेढ़ी कोहनी का जटिल ऑपरेशन कराया
अब कोई नहीं कह सकेगा विकलांग
Live story time
Agra, Uttar Pradesh, India. आगरा विकास मंच ने एक बालक की कोहनी का ऑपरेशन करवाया है। इसके साथ ही बालक सामान्य जीवन जी सकेगा। बालक के पिता अत्यंत गरीब हैं। इलाज करा पाने में सक्षम नहीं थे। अब कान्हा क परिवार में खुशी का वातावरण है। उसे की विकलांग नहीं कहेगा।
साध्वी ऋजुमना जी महाराज साहब के अवतरण दिवस पर आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने मोरेंडा, रुनकता निवासी कान्हा पुत्र राजवीर सिंह को आपरेशन के लिए गोद लिया था। कान्हा की कोहनी टेढ़ी थी। दीपक हॉस्पिटल मानस नगर के डॉ. दीपक गोयल ने जरिल ऑपेरशन के बाद कोहनी को सीधा कर दिया है। ऑपरेशन में कई घंटे लगे।
आगरा विकास मंच के संयोजक सुनील कुमार जैन, मेडिकल प्रकोष्ठ के डॉक्टर सुनील शर्मा, डॉ बीके अग्रवाल, डॉ. रमेश धमीजा, डॉ. आर एस पारीक, सुशील जैन, जयराम दास, संदेश जैन ने कान्हा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026