आगरा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक दो छात्रों की बेल्ट से पिटाई करते हुए दिखाई दे रहा है। दोनों के मुंह में कपड़ा ठूंसकर युवक बेरहमी से उन्हे बेल्ट से पिट रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है वीडियो में जिन युवकों की पिटाई की जा रही है उनकी शिनाख्त कर ली गई है और वह 11वीं के छात्र हैं दोनों को बुलाया गया है वीडियो की भी जांच हो रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
निधाैली कला, एटा निवासी शिवम डेढ़ साल पहले पढ़ाई के लिए आगरा आया था। वह 11वीं में है। न्यू आगरा स्थित एक पीजी में रह रहा था। घटना एक महीने पहले की है। पीजी के मैनेजर ने अपने साथियों को बुलाया। शिवम और उसके एक अन्य दोस्त को बंधक बना लिया। दोनों के मुंह में कपड़े ठूंस दिए। इसके बाद मैनेजर ने दोनों की बेल्ट से पिटाई की। पिटाई का वीडियो भी बनाया गया। इसमें नजर आ रहा है कि मैनेजर एक के बाद एक कई बार दोनों छात्रों को बेल्ट से मारा। आरोपियों ने छात्रों को धमकी दी। कहा पुलिस से शिकायत पर जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इससे छात्र कमरा खाली कर अपने घर चले गए।
बताया गया कि न्यू आगरा क्षेत्र के पीजी में किराये की रकम पर विवाद के बाद मैनेजर ने छात्र और उसके दोस्त को पीटा। वीडियो सामने आने पर पुलिस ने दोनों को बुलाया है।
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छात्रों को बुलाया गया है। उनका मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की भी जांच की जा रही है।
साभार- सतेंद्र कुमार
- पंचम गणेश महोत्सव का नवम दिवस: नीले वस्त्रों और केसर सूर्य तिलक से सजे महागणपति, अलौकिक दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 22, 2026
- कोमल कटारिया बनी मिसेज एवरग्रीन फैशन रनवे 2026 , फिल्म और फैशन जगत की हस्तियों ने की शिरकत - September 22, 2026
- लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड, दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल की सजा - September 22, 2026