उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह युवक ने एलआईसी बिल्डिंग से छलांग लगा दी। वह नीचे रखे गमलों पर आकर गिरा। ऑटो चालक ने देखा तो वह उसे आनन फानन एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के संजय प्लेस स्थित एलआईसी बिल्डिंग की है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। युवक का बैग बिल्डिंग की सातवीं मंजिल की सीढ़ी पर रखा मिला। बैग में उसका आधार कार्ड और मोबाइल रखा था।
मोबाइल में लगातार किसी का फोन आ रहा था। मोबाइल में घंटी बज रही थी, लेकिन उसे किसी ने रिसीव नहीं किया। आधार कार्ड से युवक की पहचान हाथरस जिले के चावड गेट जलेसर निवासी आशीष बधौतिया के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजन को सूचना दी है
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- खाकी फिर शर्मसार: ताजगंज के सिपाही के साथ लिव-इन में रह रही फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या, शादी से मुकरने पर दी जान, आरोपी कांस्टेबल गिरफ्तार - March 13, 2026
- देहतोरा दंगल मेला: हाथरस के हरिकेश पहलवान ने जीता खिताब, राजस्थान के सुनील को दी पटखनी, उमड़ा 25 हजार दर्शकों का सैलाब - March 13, 2026
- आगरा गैस कांड: समाधिया कोल्ड स्टोर की लापरवाही ने घोंटा कुकथरी का दम, प्रशासनिक अमला रात भर रहा तैनात - March 13, 2026