आगरा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो भाजपा किसान मोर्चा, आगरा जिले के क्षेत्रीय मंत्री का बताया जा रहा है। इस वीडियो में किसान नेता ने उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। इस वीडियो में उन्होंने उदयनिधि को जूते मारने वाले युवक को 11 लाख इनाम के तौर पर देने की घोषणा की।
उदयनिधि ने सनातन उन्मूलन सम्मेलन में कहा था, ”सनातन का सिर्फ विरोध नहीं किया जाना चाहिए बल्कि, इसे समाप्त ही कर देना चाहिए। सनातन धर्म सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ है। कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जा सकता। उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते। हमें इसे मिटाना है। इसी तरह हमें सनातन को भी मिटाना है।”
उन्होंने कहा, ”सनातन क्या है? यह संस्कृत भाषा से आया शब्द है। सनातन समानता और सामजिक न्याय के खिलाफ होने के अलावा कुछ नहीं हैं। सनातन का क्या अभिप्राय है? यह शास्वत है, जिसे बदला नहीं जा सकता। कोई सवाल नहीं कर सकता है और यही इसका मतलब है। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन ने लोगों को जातियों के आधार पर बांटा।”
उदयनिधि स्टालिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं और राज्य सरकार में मंत्री हैं। उदयनिधि अपने इस बयान के चलते इस समय विवादों में हैं। उदयनिधि का बयान सनातन धर्म पर दिया है जिसकों लेकर आगरा के भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री सतेंद्र त्यागी ने एक वीडियो वायरल किया और उदयनिधि को जूते मारने वाले को 11 लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि अगर वो उत्तर प्रदेश में आये तो वे स्वयं उदयनिधि को जूते मारने का काम करेंगे।
सोशल मीडिया पर खुद को भाजपा किसान मोर्चा का क्षेत्रीय मंत्री बता रहा सतेंद्र त्यागी नामक युवक का कहना है कि अगर ऐसे लोगों पर अभी भी कार्रवाई नहीं की गई तो और लोगों का मनोबल बढ़ जाएगा। जो सनातन धर्म विरोधी है वह भी सनातन धर्म को खत्म करने की बात करते हुए नजर आएगा।
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026