आगरा: रविवार देर रात आगरा पुलिस की न्यू दक्षिणी बाईपास के पास मलपुरा क्षेत्र में एक शातिर बदमाश से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश सुरजीत सिंह घायल हुआ। उसके पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी बदमाश के ऊपर लगभग आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है। वह 7 साल से एक जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहा था।
मुखबिर से मिली थी सूचना
एसीपी खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि देर शाम पुलिस व सर्विलांस टीम से सूचना मिली थी कि शातिर इनामी बदमाश सुरजीत रोहता नहर होते हुए मलपुरा की ओर जा रहा है। इस सूचना पर ग्रांउड चेकिंग शुरू कर दी। मलपुरा क्षेत्र के रोहता नहर के पास बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दी। तभी पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायर शुरू कर दिया। जबावी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की। इस मुठभेड़ में सुरजीत के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
50 हजार का इनाम था घोषित
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए शातिर बदमाश के ऊपर 50 हजार का इनाम है। जिसकी तलाश कई मुकदमों में थी। इनामी बदमाश सुरजीत सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस को 1 तमंचा, 1 बाइक और दो कारतूस बरामद किए हैं।
एससी/एसटी के मुकदमें में वांछित
पुलिस ने बताया कि मलपुरा के बाद गांव निवासी रामप्रकाश पर 9 सितंबर, 2016 को जानलेवा हमला हुआ था। उन्हें सुरजीत ने गोली मारी थी। मामले में जानलेवा हमला व एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वह तभी से फरार चल रहा था। लगभग 7 साल से वह फरार था।
₹50,000/- के इनामी व #West_Zone कमिश्नरेट आगरा के विभिन्न थानों में पंजीकृत लगभग 06 मुकदमों में वांछित अभियुक्त सुरजीत को #थाना_मलपुरा, #सर्वेलांस व #SOG की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार करने के संबंध में #ACP_Kheragarh द्वारा दी गई बाइट। pic.twitter.com/YyVvFs9WIZ
— POLICE COMMISSIONERATE AGRA (@agrapolice) September 3, 2023
- लखनऊ में पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में टॉपर्स सम्मानित; सीएम योगी बोले— “स्किल्ड मैनपावर विकसित भारत की आधारशिला, कोई अयोग्य नहीं होता” - November 21, 2026
- एससीओ सभ्यता संवाद मंच में पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मलिक ने उर्दू शायरी से बांधा समां; गालिब और सांस्कृतिक संवाद का किया जिक्र - November 21, 2026
- आगरा से कांग्रेस ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल: 9 में से 5 सीटों पर दावेदारी, ग्रामीण व दलित वोट बैंक पर खास नजर - November 21, 2026