आगरा: थाना अछनेरा के गांव अरदाया की कुछ महिलाएं बोतल में ज्वलनशील पदार्थ लेकर पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंच गईं और प्रार्थनापत्र देकर इच्छा मृत्यु की मांग करने लगीं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव में मकान के विवाद में पुलिस खुद सरपंच बन गई। इंस्पेक्टर अछनेरा मकान पर खुद कब्जा कराना चाहते हैं। महिलाओं की शिकायत पर अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बॉबी देवी पत्नी वेदपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने संजय शर्मा से एक मकान खरीदा और मकान पर कब्जा ले लिया। पड़ोसी संतोष चौधरी ने उनका विरोध किया और उनके खिलाफ चोरी का मुकदमा लिखा दिया। पुलिस ने उनसे कब्जा खाली करा दिया। चोरी का मुकदमा फर्जी था। उन्होंने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। वे लोग दोबारा उस मकान में चले गए।
आरोप है कि गुरुवार की तड़के करीब 3:45 बजे अछनेरा पुलिस मौके पर आ गई। परिवार के लोगों को बेरहमी से पीटा। बहू जख्मी हो गई।
इस बारे में इंस्पेक्टर अछनेरा विनोद कुमार मिश्रा ने कहा कि संपत्ति विवादित है। संजय शर्मा ने संतोष चौधरी पक्ष से भी एडवांस लिया था। पुलिस ने मकान की 145 की रिपोर्ट भेजी है। मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के लिए कहा गया था। बॉबी पक्ष ने रात को मकान में घुस गया। मौके पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पक्षों से दो-दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया। चारों को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है।
- आगरा में ससुरालियों की शर्मनाक करतूत: बहू के बेडरूम-किचन में लगाए CCTV कैमरे, दहेज के लिए बच्चों संग निकाला - February 20, 2026
- Agra News: एम्बुलेंस से शराब की तस्करी, हरियाणा से प्रयागराज जा रही 46 पेटी अवैध शराब जब्त, 2 तस्कर दबोचे - February 20, 2026
- Agra News: सर्राफा बाजार में 176 किलो चांदी की बड़ी धोखाधड़ी, लखनऊ के व्यापारी पर आरोप, मुकदमा दर्ज - February 20, 2026