आगरा। भगवान टॉकीज स्थित अबु उल्लाह दरगाह के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी सचिन पर हुआ जानलेवा हमला किसी गैंग या आपसी रंजिश का नहीं, बल्कि उसकी पत्नी के प्रेम संबंध का परिणाम था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि हमला सचिन की पत्नी के प्रेमी राहुल ने करवाया था। उसने अपने ऑफिस में काम करने वाले परिचित जोगेंद्र को 10 हजार रुपये की सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया।
एसीपी हरीपर्वत अक्षय संजय महादिक ने बताया कि राहुल संजय प्लेस स्थित एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है, जहां सचिन की पत्नी भी कार्यरत थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। जब सचिन को इसकी भनक लगी तो राहुल ने शक दूर करने के लिए उससे दोस्ती कर ली। दिसंबर 2024 में सचिन को संबंधों की पुष्टि होने पर दोनों में विवाद भी हुआ, जिसके बाद उसकी पत्नी ने राहुल के ऑफिस में काम करना छोड़ दिया।
इसी रंजिश में राहुल ने सचिन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उसने ऑफिस कर्मचारी जोगेंद्र को 10 हजार रुपये देकर हमला करने को कहा। घटना वाले दिन जोगेंद्र अपने भाई करन के साथ मौके पर पहुंचा और दोनों ने सचिन को रोककर उसके सिर पर सूजा से वार कर दिया। गनीमत रही कि समय रहते उसकी जान बच गई।
पुलिस को घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज मिले, जिसके आधार पर इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। पुलिस ने राहुल, जोगेंद्र और करन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
- यूपी MLC चुनाव में 5 सीटों पर हार के बाद बोले डिप्टी CM केशव मौर्य: “सपा का खाता वहां खुला, जहां नहीं खुलना था” - October 28, 2026
- आगरा के पोइया घाट पर रिवर रैंचिंग कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने यमुना में छोड़ीं 50 हजार मछलियां - October 28, 2026
- यूपी-सिंगापुर पार्टनरशिप को मिली नई रफ्तार: सीएम योगी ने लखनऊ में 14 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ की बैठक; एमओयू पर हुए हस्ताक्षर - October 28, 2026