100 रुपये का लालच देकर ले गया था
दुष्कर्म के प्रयास पर शोर मचाया तो भागा
Agra (Uttar Pradesh, India)। थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह एक वृद्ध ने घर के बाहर खेल रही बच्ची को 100 रुपए का लालच देकर बुरी नीयत से दबोच लिया। आरोप है कि वृद्ध ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी वृद्ध मौके से भाग गया। मामले की जानकारी पीड़ित बच्ची ने अपने पिता को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
ये है मामला
न्यू दक्षिणी बाईपास के किनारे थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में सोमवार सुबह साढे 11 बजे घर के बाहर खेल रही नौ वर्षीय बच्ची को गांव का ही रहने वाला वृद्ध 100 रुपए का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि वहां पर वृद्ध ने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस पर बच्ची ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर बच्ची का पिता आ गया। इससे आरोपी के होश उड़ गए। वह मौके से भाग गया।
पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
बच्ची के पिता ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही गांव में पीआरवी की गाड़ी पहुंच गई। घटना से गुस्साए परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी मलपुरा ने बताया कि मामले में आरोपी वृद्ध के खिलाफ पॉस्को एक्ट सहित संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी गांव से फरार है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
- Play More Strategically Earn Quicker across the UK at Harry Casino - October 4, 2026
- Im LuckyHills Casino zählt jeder Einsatz für Deutschland berücksichtigt. - October 4, 2026
- Why Vulkan Vegas Casino Became My Preferred Gambling Destination UK Player Story - October 2, 2026