आगरा: एक वन्यजीव बचाव अभियान में, वाइल्डलाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग ने मथुरा के गोवर्धन छेत्र स्थित तरौली गांव से दो हॉग डियर – एक नर और एक मादा शावक को बचाया। दोनों जानवर जंगली कुत्तों के झुंड द्वारा घायल किए जाने के बाद गांव में आ गए थे, जिससे चिंतित ग्रामीणों ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।
आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा हमला किए जाने के बाद दोनों हिरण मथुरा के गोवर्धन स्थित तरौली गांव में आ गए थे। कुत्तों से बचने के प्रयास में दोनों हिरणों के पिछले पैर घायल हो गए। उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित ग्रामीणों ने सहायता के लिए उत्तर प्रदेश वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस की हेल्पलाइन (+91 9917109666) पर संपर्क किया।
सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए, बचाव दल उस स्थान पर पहुंचा और दोनों हिरणों को सुरक्षित रूप से बचाया। जांच करने पर पता चला कि हिरणों के पिछले हिस्से पर मामूली खरोंच के घाव थे। उन्हें चिकित्सा निरीक्षण और देखभाल के लिए वाइल्डलाइफ एसओएस की ट्रांजिट सुविधा में ले जाया गया।
*₹वाइल्डलाइफ एसओएस में पशु चिकित्सा सेवाओं के उप निदेशक डॉ. इलियाराजा, जिन्होंने चिकित्सा उपचार की देखरेख की, ने कहा, “दोनों हिरणों को तुरंत पशु चिकित्सा ध्यान और सहायक देखभाल मिली। सौभाग्य से उनकी चोटें सतही थीं, और दो दिन की रिकवरी अवधि के दौरान उपचार में उन्होंने अच्छा रिस्पांस दिखाया। संपूर्ण स्वास्थ्य मूल्यांकन के बाद, दोनों हिरण को सुरक्षित वन क्षेत्र में उनके प्राकृतिक आवास में वापस छोड़ दिया गया।
*₹वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण, ने ग्रामीणों की भागीदारी की प्रशंसा करते हुए कहा “यह सफल बचाव सामुदायिक जागरूकता और त्वरित कार्रवाई के महत्व को दर्शाता है। हम ग्रामीणों और वन विभाग की तत्काल प्रतिक्रिया के लिए आभारी हैं, जिसकी वजह से हमारे लिए इन जानवरों का सुरक्षित तरीके से इलाज करना और उन्हें छोड़ना संभव हो पाया।”
वाइल्डलाइफ एसओएस में डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी. ने कहा “दुर्भाग्य से, इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं क्योंकि वन्यजीवों के आवास लगातार कम होते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों को इस बारे में शिक्षित करना महत्वपूर्ण है कि संघर्ष को कम करने और मनुष्यों और जानवरों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसी स्थितियों में प्रभावी ढंग से कैसे प्रतिक्रिया दी जाए। यह भारत की समृद्ध जैव विविधता को संरक्षित करने के व्यापक प्रयास में योगदान देता है।”
भारतीय हॉग हिरण को IUCN रेड लिस्ट में ‘लुप्तप्राय’ प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। वे दक्षिण एशिया और दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाते हैं, और उनका निवास स्थान गीले और ऊंचे घास के मैदानों से लेकर दलदल, नदी के किनारे के क्षेत्रों तक भिन्न होता है। उनका शिकार उनके मांस के लिए, पारंपरिक औषधीय उत्पादों में इस्तेमाल और सींगों को ट्रॉफी बनाने के इस्तेमाल में किया जाता है।
- पानी समझकर कूद गया युवक: झांसी में रील बनाने के चक्कर में 30 फीट नीचे गिरा युवक, दोनों पैर टूटे - September 7, 2026
- गोरखपुर में दर्दनाक हादसा: गोरक्षनाथ घाट पर अंतिम संस्कार के दौरान स्लैब गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत, सीएमओ, जेई और ठेकेदार पर FIR दर्ज - September 7, 2026
- ’राम-राम गुरु जी, मैं महाभारत का घटोत्कच हूं…’ सोशल मीडिया पर छाया अभिनेता रजाक खान और प्रेमानंद महाराज का वीडियो, सादगी ने जीता दिल - September 7, 2026