आगरा। भारतीय सेना के एक फौजी ने शुक्रवार को जिला कलक्ट्रेट में परिवार सहित धरना दिया। फौजी का कहना है कि उसे सीमा पर ड्यूटी करने जाना है, लेकिन पुलिस प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है।
धरना दे रहे सेना में हवलदार दिनेश सिंह का जगदीशपुरा थाने के सहदेव नगर, बोदला में घर है। वे चीन की सीमा पर तैनात हैं। दिनेश सिंह का कहना है कि विगत 11 अप्रैल को अपने परिवार के साथ शादी में गांव गए थे। पीछे से चोर घर के ताले चटका कर लाखों रुपये के जेवरात और 35000 की नकदी ले गए।
पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो चोरों को पकड़ कर जेल भेज दिया, लेकिन जेवरात बरामद नहीं किए। फौजी दिनेश सिंह भी पुलिस फरार चोरों को नहीं पकड़ रही है और न ही जेवरात बरामद कर रही है। उन्हें ड्यूटी पर जाना है। पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर ही शुक्रवार को उन्होंने परिवार समेत धरना दिया।
- ताजमहल मोमेंटो के सामने आरती को अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने बताया ‘छपास रोग और दिखावा’, बोले- शिव मंदिरों में क्यों नहीं जाते ये नेता? - August 1, 2026
- पेपर लीक मामले में आंदोलनकारी छात्रों को गटर जेनरेशन बताने पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत के विरुद्ध कोर्ट में परिवाद दायर, 5 अगस्त को होगी सुनवाई - August 1, 2026
- ’ओआरएस-जिंक है साथ, तो डायरिया से डरने की नहीं कोई बात’: विश्व ओआरएस दिवस पर आगरा में हुआ जागरूक कार्यक्रम - August 1, 2026