आगरा। पड़ोसी जनपद मथुरा के थाना जीरआरपी ने ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्रियों के आभूषण और कीमती सामान चोरी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया। आगरा निवासी इस महिला पर पूर्व में जीआरपी थानों में छह मुकदमे दर्ज हैं। महिला के पास से करीब चार लाख रुपये के चोरी के आभूषण भी मिले।
जीआरपी मथुरा जंक्शन जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए अभियुक्ता सविता निवासी थाना शाहगंज क्षेत्र आगरा को रेलवे स्टेशन मथुरा जंक्शन प्लेटफार्म नं. 8 पर आगरा साइड से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से कीमती आभूषण बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है।
पुलिस के अनुसार, बरामद वस्तुओं में एक चैन वजन लगभग 10 ग्राम पीली धातु, एक जोडी कान के बाली वजन लगभग 3 ग्राम पीली धातु, एक मंगलसूत्र वजन लगभग 10 ग्राम पीली धातु मय मोती, एक अंगूठी वजन लगभग 4 ग्राम व टीका वजन लगभग 2.5 ग्राम, एक जोडी सफेद धातु की पायल वजन लगभग 40 ग्राम सफेद धातु की 01 जोड़ी बड़ी पायल, एक जोड़ी पतली पायल, 02 पायल टूटी हुई तथा 04 विछुआ।
- आगरा में भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भव्य नंदोत्सव: श्री गिरिराज जी के दिव्य दर्शन और बाल लीलाओं के मंचन से भावविभोर हुए भक्त - September 7, 2026
- आगरा से पकड़ा गया 3 करोड़ की कोडीन सिरप तस्करी का कथित सरगना: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पकड़ी गई थी 250 पेटी, फर्जी बिलों से चल रहा था खेल - September 7, 2026
- पानी समझकर कूद गया युवक: झांसी में रील बनाने के चक्कर में 30 फीट नीचे गिरा युवक, दोनों पैर टूटे - September 7, 2026