आगरा। थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के शाहदरा निवासी एक दुकानदार ने बुधवार शाम खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घायल युवक राहुल राठौर रामबाग चौराहे पर पेटीज की दुकान चलाता है। परिजनों और परिचितों के अनुसार राहुल काफी समय से कर्ज़ में डूबा हुआ था और हर महीने करीब 20 हजार रुपये की किस्त जमा करता था। बढ़ते आर्थिक दबाव को लेकर वह काफी तनाव में रहता था।
जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम लगभग छह बजे दुकान से निकलने के बाद राहुल ने अपने पास मौजूद तमंचे से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले उसने अपने परिजनों को मोबाइल पर संदेश भेजा, जिसमें लिखा था— “मैं सुसाइड कर रहा हूं… मैं बहुत तनाव में हूं… मेरी बॉडी उठा लेना…”
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार राहुल की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और परिवार से जानकारी जुटा रही है।
- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान: अखिलेश यादव की अफसरों को खुली चेतावनी, बोले- ”फर्जी वोट जोड़ने वाले अधिकारियों का अगला ठिकाना जेल होगा” - November 18, 2026
- लखनऊ KGMU में सिर झुकाकर ‘प्रणाम महोदय’ बुलवाने का वीडियो वायरल; MBBS जूनियर्स से रैगिंग के आरोप, प्रवक्ता ने दी सफाई - November 18, 2026
- “मोहब्बत करना सबके बस की बात नहीं, सिर्फ बहादुर लोग प्यार कर सकते हैं”: राहुल गांधी के समर्थन में उतरी कांग्रेस पार्टी - November 18, 2026