आगरा। पुलिस कमिश्नर ने एत्मादपुर में व्यापारियों से अभद्रता करने वाले प्रशिक्षु दारोगा यासिर बेग को निलंबित कर दिया है।
एत्मादपुर थाने में तैनात प्रशिक्षु दारोगा यासिर बेग पर व्यापारियों और पत्रकारों से अभद्रता करने का आरोप था। व्यापारियों ने दरोगा की ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिकारियों से कई शिकायतें की। व्यापारियों के साथ दरोगा बेग ने पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा।
प्रशिक्षु दरोगा यासिर बेग की अभद्रता के मामले सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। साक्ष्यों सहित शिकायत के बाद कमिश्नर ने सहायक पुलिस आयुक्त एत्मादपुर पीयूष कांत राय को जांच सौंपी। एसीपी की रिपोर्ट पर कमिश्नर ने दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: आसमान में छाए काले बादल, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी - October 15, 2026
- हमीरपुर का ऐतिहासिक चौरादेवी मंदिर: यमुना-बेतवा के मध्य स्थित है आस्था का केंद्र, ब्रिटिशकाल से जुड़ी है मंदिर की अनूठी कहानी - October 15, 2026
- सीएम योगी का पूर्ववर्ती सरकारों पर बड़ा हमला: बोले— 2017 से पहले उपेक्षा और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी थीं माताएं और बेटियां - October 15, 2026