आगरा। पलक झपकते की कार के अंदर से मोबाइल पार करने वाले अंतर्राज्यीय खटखट गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से लाखों रुपये के मोबाइल बरामद किए हैं।
एसीपी हेमंत कुमार ने बताया कि कमलानगर पुलिस, सर्विलांस और एसओजी टीम गैंग को पकड़ने के लिए काफी दिन से प्रयास में जुटी थी। अंततः टीम ने अंतराज्यीय खटखट गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली।
उन्होंने बताया की गैंग के पकड़े गए तीन सदस्यों से पुलिस ने 11 मोबाइल बरामद किए हैं। जिनकी संभावित कीमत क़रीब 8 लाख रुपये होगी। उन्होंने बताया कि ये लोग व्यस्त जगह पर खटखटा कर कार चालक से शीशा खुलवाते थे और कार से मोबाइल पार कर देते थे।
एसीपी कुमार ने बताया कि पकड़े गए लुटेरों से एक कार भी बरामद की है। यह अंतराज्यीय गैंग मेरठ का है।
गैंग का खुलासा करने वाली टीम में थानाध्यक्ष निशामक त्यागी, सर्विलांस प्रभारी अंकुर मलिक, एसओजी प्रभारी सुनीत शर्मा व अन्य शामिल रहे।
- आगरा में सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: कमला नगर पुलिस ने लोहिया नगर में मारा छापा, पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार - September 29, 2026
- Agra News: पैर में फ्रैक्चर होने के कारण सीढ़ियां नहीं चढ़ सकी महिला, एसीपी इमरान अहमद ने जमीन पर बैठकर सुनी फरियाद - September 29, 2026
- आगरा में खूनी संघर्ष: नशे में हंगामा करने से रोकने पर देवर ने महिला के पेट में घोंपा चाकू, तीन मासूमों के सिर से उठा मां का साया - September 29, 2026