आगरा: सदर थाना क्षेत्र की देवरी रोड पर स्वानों को बेरहमी मारने और पीटने के मामले में एक दंपति के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्र के ही एक युवक ने दंपति के खिलाफ शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इस युवक ने पुलिस को सबूत के तौर पर सीसीटीवी भी दिया था जिसमें युवक स्वान को बेरहमी से मारता हुआ दिखाई दे रहा है। शिकायत करने वाले युवक का आरोप है कि स्वानों को खाना देने पर दंपति कई बार उन्हें भी धमकी दे चुका है।
पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र देवरी रोड स्थित कस्तूरी विहार कॉलोनी का है। स्वान को बेरहमी से मारने की घटना गुरुवार की है जिसका वीडियो शुक्रवार को तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद क्षेत्र के ही एक युवक रिषभ सूरी ने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई कि क्षेत्र के स्वानो पर अत्याचार हो रहा है। सामने रहने वाले पड़ोसी बेरहमी से स्वानों को मारते पीटते है। ताजा मामला गुरुवार का है। सामने रहने वाले पूरन सिंह ने लोहे के रॉड से स्वानों और पिल्लों को मारा। उसका साथ उसकी पत्नी ने भी दिया। जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कहा कि स्वान नहीं भागे तो उन्हें मार देंगे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई।
इससे पहले भी क्षेत्र के दो स्वानो को मारा गया। उनके साथ मारपीट होने के कारण युवक इन स्वानों को अपने घर पर सुला लेते हैं। अब इस घटना के बाद वह आरोपियों पर कार्यवाही चाहते है जिससे स्वानों की सुरक्षा बनी रहे। एसीपी सदर पीयूष कांत राय ने बताया कि पूरन सिंह और उनकी पत्नी के खिलाफ धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना का सीसीटीवी मिला है इसके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026