आगरा : ताजमहल फिर सुर्खियों में है। यहां शनिवार को दोपहर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान ने एक युवती से मारपीट कर दी है। युवतियों का ग्रुप ताजमहल में रील बना रहा था। मना करने पर बहस हुई। उसके बाद जवान ने युवती को धक्का दिया और उसके थप्पड़ मारा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ताजमहल पर रामबाग की चार युवतियों का एक ग्रुप घूमने पहुंचा था। सभी युवतियां ताजमहल के अंदर मस्जिद के पास के अपने मोबाइल फोन से रील बना रही थीं। इतने में एक सीआईएसएफ जवान ने उन्हें रील बनाने से मना किया।
युवतियों का आरोप है कि सीआईएसएफ जवान ने उनके साथ अभद्रता की। युवतियों ने जवान से कहा कि उन्हें नहीं पता था कि रील बनाने का मनाही है। अगर वह कहेंगे तो रील डिलीट कर दी जाएगी।
लेकिन सीआईएसएफ के जवान ने उनके साथ अभद्रता जारी रखी। इसी बात पर बहस हुई। जिसमें सीआईएसएफ के जवान ने एक लड़की को धक्का दिया। लड़की ने पलट कर जवान को धक्का दिया। इस पर जवान ने लड़की को थप्पड़ मारा। इसके बाद युवती भी जवान को धक्का देकर लात मारते हुए दिख रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि जवान के द्वारा मारपीट करने पर ग्रुप की दूसरी युवतियों ने अपनी साथी को बचाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि लड़की को कैसे मार रहे हो, वह लड़की है। जिस लड़की को जवान ने मारा वह नीचे गिर गई। इतने में लड़कियां कहने लगीं कि 112 पर फोन करो। शिकायत करो।
- कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण भगदड़; 17 श्रद्धालुओं की मौत और 40 से अधिक घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा दुख - October 17, 2026
- Agra News: शराब पीने का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या; बेरहमी से पीटने के बाद रस्सी से घोंटा गला, आरोपी फरार - October 17, 2026
- आगरा में ताजमहल के पूर्वी गेट क्षेत्र के पास मारपीट: येलो जोन में पाठक प्रेस बैरियर के पास भिड़े लोग, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल - October 17, 2026