आगरा : मामला एत्माद्दौला थाना के नुनिहाई क्षेत्र में स्थित एक बर्फ की फैक्ट्री में शनिवार की शाम अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। आस-पास के लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी। रिसाव के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गया। इस पर क्षेत्रीय लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने सड़क पर बल्लियां लगाकर रोड जाम कर दिया।
नुनिहाई में गर्ग आइस फैक्ट्री है। आस-पास के लोगों का कहना है कि आए दिन यह समस्या आ रही है। अमोनिया गैस के रिसाव आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगती है। कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
शनिवार को फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव हुआ। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सारे कर्मचारी फैक्ट्री से बाहर निकल आए। गैस के फैलते ही फैक्ट्री के आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी।
बताया जा रहा है कि दो-तीन लोग बेहोश हो गए। हालांकि इसकी पुष्टि कोई नहीं कर रहा है। लोगों ने बताया कि गैस का रिसाव होते ही फैक्ट्री मालिक मौके से फरार हो गया।
लोगों ने रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। राजस्व की टीम भी मौके पर पहुंची। फैक्ट्री में वॉल्व आदि बंद किए गए, जिनसे रिसाव हो रहा था। लोगों की मांग थी कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि इसी फैक्ट्री में कुछ महीने पहले नकली घी बनाने का काम होता था। इसी फैक्ट्री में फूड डिपार्टमेंट ने छापा मारा था। इसके बाद घी बनाने का काम बंद हो गया। फिर इस जगह आइस फैक्ट्री खोल दी गई।
- सपा प्रमुख अखिलेश यादव और CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका की बंद कमरे में हुई डेढ़ घंटे की मुलाकात, सियासी गलियारों में तेज हुईं अटकलें - September 4, 2026
- Agra News: जनकपुरी महोत्सव क्षेत्र का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों की बनाई गई विस्तृत योजना - September 3, 2026
- Agra News: सरस्वती शिशु मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, सजी संस्कृति की भव्य झांकियां - September 3, 2026