आगरा/ पिनाहट। थाना बाह क्षेत्र के गांव फरैरा-चौसिंगी के बीच बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ट्राली सहित पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार चालक और परिचालक दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी बाह में भर्ती कराया, जहां से दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि फरैरा-चौसिंगी रोड पर यह ट्रैक्टर जा रहा था। तभी सामने से अचानक एक मोटरसाइकिल आ गई। मोटरसाइकिल वाले को बचाने के चक्कर में चालक ने आनन फ़ानन में ट्रैक्टर दूसरी ओर मोड़ दिया। इसी बीच वह अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पर सवार चालक-परिचालक दोनों ही गिर पड़े। वहां से गुजरने वालों ने दोनों को बड़ी मुश्किल से वहां से उठाया।
इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों को सीएचसी बाह भिजवा दिया। दोनों को प्राथमिक उपचार देकर आगरा के लिए रेफर कर दिया ।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- वरिष्ठ नागरिकों की सेवा में डॉ. मुकेश बत्रा का अनूठा उदाहरण; संगीत संध्या से जुटाया ‘शेफर्ड विडोज होम’ के लिए सहयोग - February 23, 2026
- कैंसर वॉरियर्स के बीच पहुँचे राजकुमार हिरानी: बोले- साहस और सही इलाज से हर कठिन कहानी का अंत सुखद संभव है - February 23, 2026
- केवल ताजमहल नहीं, शिल्प और खानपान भी है आगरा की पहचान…ताज महोत्सव डिजिटल टूरिज्म जर्नलिज्म समिट में बोले केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल - February 23, 2026