आगरा। भूटान की महारानी आशी शेरिंग यांगदोएन वांग्चुक ने सोमवार को फतेहपुरसीकरी में ऐतिहासिक स्मारकों का भ्रमण किया। बुलंद दरवाजे को भी देखा, जो अपनी विशालता और सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।
भूटान की महारानी ने ऐतिहासिक स्थल की गाइड से जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने फतेहपुरसीकरी की महिलाओं और कारीगरों की कला को भी देखा, जिसे देखकर वे चकित थीं। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों की भी तारीफ की।
भूटान की महारानी का यह दो दिवसीय आगरा भ्रमण का हिस्सा था, जिसमें महारानी ताज महल का दीदार भी करेंगी। महारानी ने सीकरी स्मारक के भ्रमण के दौरान महिला पुलिसकर्मियों से भी बातचीत की।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला: बोले— ‘देश के युवाओं से माफी मांगें पीएम, छात्रों पर नहीं, हमलावरों पर हो कार्रवाई’ - July 27, 2026
- छात्र प्रदर्शन पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला: बोले— ‘देश के युवाओं से माफी मांगें पीएम, छात्रों पर नहीं, हमलावरों पर हो कार्रवाई’ - July 27, 2026
- ‘संविधान-मानस्तंभ स्थापना दिवस’ पर सपा का संकल्प, आरक्षण और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार - July 27, 2026