आगरा: ताजमहल के चलते आगरा को पूरे विश्व में अलग पहचान मिली है लेकिन अब ताजमहल और आगरा किला पर तैनात पर्यटन पुलिस ने भी अपनी कार्यशैली से पूरे विश्व में अलग पहचान बना ली है इसीलिए तो सात समुंदर पार से ताजमहल भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटक तक का दीदार करने के बाद पर्यटन पुलिस को थैंक यू कहना नहीं भूल रहे ऐसी ही झलक आजकल ताजमहल और आगरा किला पर देखने को मिल रही है।
आपको बताते चले कि मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार करने के लिए सात समुंदर पार से पर्यटक पहुंचते हैं और इन पर्यटकों की सुरक्षा का जिम्मा पर्यटन पुलिस ने अपने कंधों पर लिया है। इन पर्यटकों के लिए पर्यटन पुलिस मददगार बन रही है और अपनी इस कार्य शैली से विश्व भर में अलग पहचान बना रही है।
ताजमहल का भ्रमण करने आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों को पर्यटन पुलिस फ्रेंडली वार्ता कर उन्हे भ्रमण करा रही है। तो वही अपनों से बिछड़े लोगों को मिलवा कर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटा रही है तो वही उनका खोया हुआ सामान को वापस करके पर्यटन पुलिस पर्यटकों के दिलों को जीत रही है, आज भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। ताजमहल और लाल किला का पर्यटकों को भ्रमण करने के बाद पर्यटक पर्यटन पुलिस को थैंक यू कहता हुआ नजर आया।
- ताजमहल पर वीकेंड को उमड़ी भारी भीड़, पार्किंग और सड़क पर जाम, विदेशी सैलानी भी पहुंचे भारी संख्या में - October 26, 2025
- Agra News: ताजमहल के आसपास पर्यटकों को ठगने वाले 6 दलाल गिरफ्तार, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन - October 26, 2025
- मुंबई के फोर बंगले गुरुद्वारा में दिखेगी सेवा और श्रद्धा की जुगलबंदी - October 26, 2025