आगरा: आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने इनर रिंग रोड पर एक और टोल प्लाजा बनाने का फैसला किया है। छह करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस टोल प्लाजा के निर्माण का ठेका दे दिया गया है। यह टोल प्लाजा शमसाबाद रोड और ग्वालियर की ओर से आने वाले वाहनों से टोल टैक्स वसूल करेगा।
फतेहाबाद रोड पर फ्लाईओवर बनने के बाद इनर रिंग रोड का दूसरा चरण पूरा हो गया है। इस नए चरण को कवर करने के लिए एडीए ने चैनज 11550 पर एक नया टोल प्लाजा बनाने का निर्णय लिया है। इस टोल प्लाजा में 12 लेन होंगी और यहां यात्रियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
टोल प्लाजा के निर्माण में लगभग छह महीने का समय लगेगा। इसके बाद टोल टैक्स वसूली के लिए एक अलग कंपनी को ठेका दिया जाएगा।
इनर रिंग रोड का तीसरा चरण भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा बनाया जा रहा है। देवरी से बाद गांव तक बनने वाली 7.7 किमी लंबी फोरलेन सड़क से आगरा-दिल्ली हाईवे, कुबेरपुर और ग्वालियर हाईवे जुड़ जाएंगे।
पहले टोल प्लाजा पर विवाद
गौरतलब है कि एडीए ने पहले ही रहनकलां में एक टोल प्लाजा शुरू किया था, लेकिन बिना किसी तैयारी के टोल वसूली शुरू करने पर लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद एडीए को टोल प्लाजा बंद करना पड़ा था।
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026