आगरा। श्री श्याम धणी सेवक मण्डल के तृतीय वार्षिकोत्सव पर 28 मार्च को खाटू श्याम मंदिर में भक्ति की रसधार बहेगी। खाटू श्याम बाबा रमणीक श्रंगार में भक्तों को दर्शन देंगे।
शुक्रवार को जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम मंदिर पर श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के आमंत्रण-पत्र का विमोचन मंडल के पदाधिकारियों ने किया। अध्यक्ष चंद्र मोहन गोयल ने बताया कि स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। 25 मार्च को श्याम बाबा की निशान यात्रा निकाली जाएगी जिसमें नेपाल से महामंडलेश्वर 1008 श्री ईश्वर चैतन्य दास महाराज पधारेंगे। 26 मार्च को राजामंडी स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महिलाएं बाबा श्याम के नाम की मेहंदी लगाएंगी।
उपाध्यक्ष अभिषेक वर्मा ने बताया कि 28 मार्च को श्याम बाबा का भव्य दरबार के साथ अलौकिक श्रृंगार, अखंड ज्योति, छप्पन भोग, पुष्प और इत्र वर्षा की जाएगी। संकीर्तन में दिल्ली के आकाश अरोरा, सोनम समता, स्थानीय भजन गायक विकास वर्मा और अनूप गोयल श्याम बाबा को रिझाएंगे। आगरा के नन्हें भजन गायक कुशाग्र वर्मा भी बाबा के दरबार में अपने भजनों से हाजिरी लगाएंगे।
इस अवसर पर शंभू नाथ चौबे, एडवोकेट नितिन वर्मा, सुनील बाबू वर्मा, राहुल जिंदल, रोहित गोला, गौरव शर्मा, आशीष उपाध्याय, रजत चौहान, सुमन, लता, पूनम, अनीता, कविता, गीता, मीरा आदि मौजूद रहे।
- जब टीयर्स आगरा के “स्पेशल” बच्चों ने रच दी रामायण… आंखें नम, दिल गर्व से भर गया - March 25, 2026
- योगी सरकार की बड़ी सौगात! उत्तर प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रहेगा राम नवमी का अवकाश - March 25, 2026
- टीबी मुक्त आगरा का संकल्प: 47 ग्राम प्रधानों को मिला ‘गांधी सम्मान’, यूपी में आगरा ने गाड़े सफलता के झंडे - March 25, 2026