आगरा: थाना सदर क्षेत्र में रहने वाली डीएलएड की एक छात्रा का दो सगे भाइयों ने जीना हराम कर दिया है। दोस्ती से इन्कार करने पर उसका फेसबुक और इंस्टाग्राम एकाउंट हैक कर लिया। इसके बाद उस पर आपत्तिजनक संदेश भेजे। छात्रा के परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो परिजन दोनों लड़कों के घर पहुंच गए। उन्होंने बेटी को परेशान करने का विरोध किया तो दोनों भाइयों ने घर पहुंचकर उसे धमकाया। दोनों भाइयों से अजीज जाकर पीड़िता ने अब उनके खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि दिसंबर 2023 में गोपालपुरा के गगन वर्मा और गप्पू वर्मा नामक भाइयों से उनकी बेटी की एक शादी समारोह में मुलाकात हुई थी। इसके बाद से ही दोनों ने बेटी से दोस्ती करने का दबाव डालना शुरू कर दिया। बेटी ने साफ इन्कार कर दिया तो आरोपी बेटी को बदनाम करने पर उतर आए।
इसके बाद आरोपियों ने उसका फेसबुक और इंस्टाग्राम खाता हैक कर लिया और फिर उस पर अश्लील मैसेज भेजने लगे। कई नंबरों को तो उन्होंने ब्लैकलिस्ट किया मगर वह नए नंबरों से कॉल और मैसेज करते थे। इसकी जानकारी होने पर आरोपियों के घर शिकायत की। दोनाें भाई 22 जून की रात तमंचा लेकर घर में घुस आए। बेटी को मारने की धमकी देने लगे। लोगों की भीड़ लगने पर धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने छेड़छाड़ और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया है।
- आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता: पिता ने किडनी दान कर बचाई बेटे की जान, दूसरा सफल ट्रांसप्लांट रहा कामयाब - October 11, 2026
- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: फतेहाबाद के पास डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत - October 11, 2026
- ताजमहल में पर्यटकों के बीच जमकर हुई हाथापाई: पैर पर पैर रखने के मामूली विवाद पर भिड़े राजस्थान के पर्यटक, वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप - October 11, 2026