आगरा। आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से जुड़ा एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। 17 वर्षीय छात्रा ने अपने ही पड़ोस में रहने वाले युवक पर चोरी-छिपे फोटो खींचने, उन्हें वायरल करने की धमकी देने और जान से मारने की आशंका जताई है। लगातार मिल रही धमकियों के चलते पीड़िता और उसका परिवार भय और मानसिक तनाव में है।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी युवक ने उसकी तस्वीरें बिना जानकारी के लीं और बाद में उन्हें अपने दोस्तों में फैलाने की धमकी देने लगा। छात्रा का आरोप है कि युवक उसे लगातार फोन पर और आमने-सामने डराता रहा। मामला यहीं नहीं रुका आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ पीड़िता के घर तक पहुंचा, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
धमकियों का सिलसिला बढ़ने के बाद छात्रा और उसके परिजन पूरी तरह सहम गए हैं। परिवार का कहना है कि इन घटनाओं के बाद बच्ची गहरे मानसिक दबाव में है और घर से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रही है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के परिजनों ने सदर बाजार थाने में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। चूंकि मामला नाबालिग से जुड़ा है, इसलिए पुलिस इसे विशेष संवेदनशीलता के साथ जांच में ले रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
- औरैया में 75 वर्षीय बुजुर्ग और 30 साल की यूट्यूबर की सगाई का निकला फर्जी ड्रामा: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए रचा गया था स्वांग - October 20, 2026
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का नया हब बनेगा यूपी, योगी सरकार को दिग्गज टेक कंपनियों से मिले 25 से अधिक प्रस्ताव - October 20, 2026
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026