आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वाय के रूप में कार्यरत युवक ने अपने घर पर फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। उसका एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी पत्नी, सास और साले को दोषी ठहरा रहा है।
एसएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत अजीत सिंह थाना एत्माददौला क्षेत्र के यमुना ब्रिज, मोती घाट का रहने वाला था। मंगलवार सुबह घर में फंदे पर लटका उसका शव मिला। वायरल हुए वीडियो में अजीत अपनी पत्नी, सास और साले को दोषी ठहरा रहा है, इसमें वह कह रहा है कि मेरी मौत के बाद मेरी पत्नी को कुछ भी न दिया जाए।
वीडियो में दर्द बयां करते हुए उसने कहा कि वह अपनी पत्नी, सास और साले से प्रताड़ित है। अब जीना नहीं चाहता है। उसकी मौत के बाद नौकरी का जो कुछ भी पैसा मिले, उसकी मां को दिया जाए। पत्नी को कुछ न दिया जाए। अजीत का अपनी पत्नी से छह महीने से विवाद चल रहा था और पत्नी छह महीने से अपने मायके में थी। पुलिस जांच में जुटी है।
- Agra News: सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा भारी, ऑटो चालक गिरफ्तार, हवालात से माफी मांगते वीडियो वायरल - July 13, 2026
- योगी सरकार का ‘मेगा प्रशासनिक एक्शन’: 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों के बदले एसडीएम - July 13, 2026
- कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 3 की मौत और 9 घायल - July 13, 2026