आगरा: थाना शाहगंज के खवासपुरा स्थित कब्रिस्तान के समीप कच्चे तालाब में एक व्यक्ति के शव मिलने से हड़कंप मच गया। तालाब में शव मिलने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी और कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया। इस दौरान पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी।
लोगों ने बताया कि कच्चे तालाब के पास बच्चे खेल रहे थे तभी बच्चों ने तालाब में गिट्टी मारी तो अचानक से एक शव बाहर निकल आया। शव को तैरता देख लोगो में हड़कंप मच गया तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। लोगों ने बताया कि शव की शिनाख्त नही हो पाई है। प्रथमदृष्ट्या शव लगभग तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है ।
पुलिस ने कानूनी कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम ग्रह भिजवा दिया है। इस दौरान पुलिस ने जांच पड़ताल भी की लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई है। फिलहाल क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने से चर्चा का विषय बना हुआ है।
- बुलंदशहर में सनसनीखेज वारदात: शिकारपुर इलाके में किसान की निर्मम हत्या, घर के पास सड़क पर मिला शव और कटी हुई टांग - September 18, 2026
- राधा रानी के इन 28 दिव्य नामों में छिपा है अटूट आस्था का रहस्य: जानिए क्या है इनके स्मरण का धार्मिक और पौराणिक महत्व - September 18, 2026
- कानपुर में खुले सीवर के गड्ढे में बाइक समेत गिरा डिलीवरी बॉय, नाक की हड्डी टूटी; हादसे की सीसीटीवी फुटेज वायरल - September 18, 2026