आगरा: पुलिस सर्विलांस टीम और थाना हरीपर्वत की संयुक्त टीम ने एक ऐसे शातिर गैंग के सरगना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की, जो लंबे समय से वाहन चोरी को अंजाम दे रहा था। पुलिस को उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित करना पड़ा था। डीसीपी सूरज राय ने गुरुवार को मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया शातिर नदीम उर्फ गोलू आधा दर्जन से अधिक मुकदमों में वांछित था। वह दो साल से फरार चल रहा था।
पुलिस, सर्विलांस टीम और थाना हरीपर्वत की संयुक्त टीम लंबे समय से नदीम की तलाश में जुटी हुई थी। नदीम और उसके गैंग के सदस्य वाहन चोरी जैसे कई अपराधों में शामिल थे। नदीम काफी शातिर है और लगातार पुलिस को चकमा देता रहा था।
पुलिस टीम में इंस्पेक्टर आलोक कुमार, सर्विलांस प्रभारी अंकुर मलिक, एसओजी प्रभारी सुनीत शर्मा व अन्य शामिल रहे।
- आगरा का राजू गुप्ता कस्टोडियल डेथ मामला: मानवाधिकार आयोग का कड़ा रुख, मृतक के वारिस खोजो और 5 लाख का मुआवजा दो - March 21, 2026
- आगरा में डिजिटल डकैती: उधारी चुकाने के बहाने बुलाकर दो युवकों का अपहरण, 4 घंटे कार में बंधक बनाकर UPI से लूटी रकम - March 21, 2026
- आगरा में ईद-उल-फितर का मिला-जुला रंग: जामा मस्जिद में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, तो शिया समुदाय ने मनाया ‘शोक’ - March 21, 2026