Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat: वैदिक सूत्रम रिसर्च संस्था के तत्वाधान में ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी को 27 नक्षत्रों के सम्राट पुष्य नक्षत्र में शनिवार को वृंदावन के केशव नगर में बुर्जा स्थित वैदिक सूत्रम शक्तिपीठ का शुभारंभ हुआ। वैदिक सूत्रम चेयरमैन एस्ट्रोलॉजर पं प्रमोद गौतम एवं वैदिक सूत्रम प्रबंधक के निर्देशन में वृंदावन के कर्मकांडी पुरोहित मुकेश पंडित के निर्देशन में धार्मिक रीति रिवाज से वैदिक मंत्रों के द्वारा यज्ञ में आहुतियों दी गईं।
वैदिक सूत्रम चेयरमैन एस्ट्रोलॉजर पं प्रमोद गौतम ने बताया कि वर्ष 2013 में वृन्दावन में बुर्जा स्थित वैदिक सूत्रम गेस्ट हाउस का निर्माण उनके समर्पित शिष्यों के आग्रह पर उनके द्वारा किया गया था, वृंदावन में काफी संख्या में पितृ दोष एवं असामान्य समस्याओं से पीड़ित व्यक्ति उनसे अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करने के लिए प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को उनसे वैदिक सूत्रम गेस्ट हाउस में व्यक्तिगत मुलाकात करने के लिए आते हैं, लेकिन असामान्य समस्याओं एवं पितृ दोष की समस्या का स्थाई समाधान एक जटिल समस्या थी, इन जटिल समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए उनके निर्देशन में वैदिक सूत्रम शक्तिपीठ की स्थापना एवं उसका शुभारंभ किया गया है।
पुष्य नक्षत्र में धार्मिक रीति रिवाज से संपन्न वैदिक सूत्रम शक्तिपीठ में श्री हरि विष्णु के साथ देवी आदि-शक्ति की 64 योगिनियां दिव्य अलौकिक शक्तियों युक्त पुष्य नक्षत्र में विधिवत विराजमान हो चुकी हैं।
31 मई 2025 से देवी आदि-शक्ति स्वयं असामान्य समस्याओं एवं पितृ दोष से पीड़ित व्यक्ति की समस्याओं को वैदिक सूत्रम शक्तिपीठ के समर्पित भाव से दर्शन एवं गर्भ गृह स्थल पर पहुंचकर देवी आदि-शक्ति से प्रार्थना करने पर उनकी समस्याओं का समाधान देवी आदि-शक्ति कृपा से अवश्य होगा।
पंडित प्रमोद गौतम ने बताया कि अक्षय पुष्य नक्षत्र को वैदिक हिन्दू फलित ज्योतिष मुहूर्त प्रणाली के अनुसार वरदान है कि जो भी धार्मिक यज्ञ या किसी शक्तिपीठ का शुभारंभ इस दिव्य अलौकिक शक्तियों युक्त नक्षत्र में होता है, उस स्थान पर दिव्य अलौकिक शक्तियां स्वयं विराजमान हो जाती हैं।
- जनकपुरी महोत्सव में रामलीला मंचन से पहले पुलिस प्रशासन मुस्तैद: अपर पुलिस आयुक्त सचिन्द्र पटेल ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण - September 24, 2026
- रामकथा करने आए थे, सर्वधर्म कथा करके चले गए…मोरारी बापू की कथा से प्रेरित होकर शोधार्थी राहत जहाँ ख़ानम लिखेंगी पुस्तक ‘कथा एक, राहत अनेक’ - September 24, 2026
- आगरा में चल रहे पंचम गणेश महोत्सव का 11वां दिन: रानी रंग की पोशाक और स्वर्ण मुकुट से सजे भगवान श्री वरद वल्लभा महागणपति - September 24, 2026