मुज़फ्फ़रनगर। चुनाव से ठीक पहले मुज़फ्फ़रनगर पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड में अवैध असलाह बनाने एवं बेचने वाला गिरोह के तीन सदस्य पकड़े साथ ही भारी मात्रा में असलाह बरामद किए।
फिर से एक अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को दबोचा है। बताया गया कि ये हथियार चुनाव होने वाले राज्यों में सप्लाई होने थे।
मुज़फ्फ़रनगर में कोतवाली पुलिस ने बड़कली मोड़ पर संचालित अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। बताया गया कि कई राज्यों के विधानसभा चुनाव में सप्लाई के लिए हथियार तैयार किए जा रहे थे।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बड़कली कट के पास आम के बाग में हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर तीन आरोपियों को पकड़ा है। मौके से 131 तमंचे, पौनिया, बंदूक बरामद हुई है।
- यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 का विस्तृत कार्यक्रम घोषित: 5 फरवरी से शुरू होंगी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाएं - October 12, 2026
- मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा INDIA गठबंधन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत 11 नेताओं ने दाखिल की याचिका, मंगलवार को होगी सुनवाई - October 12, 2026
- 6 राज्यों के बदले राज्यपाल: चार नई नियुक्ति, दुष्यंत गौतम को सिक्किम की कमान - October 12, 2026