आगरा। बुधवार की शाम को एमजी रोड पर भक्तिमय का वातावरण देखने को मिलता रहा। ये नाज़ारा था जब सेवा भाव समिति आगरा (रजि) की पूरी टीम एक साथ नालबंद चौराहा स्थित प्रजापति देवी मंदिर पर 101 दीपकों से महाआरती कर रही थी।
आरती के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री डॉ सुनील राजपूत, विशिष्ठ अतिथि ज्वाला प्रसाद प्रजापति, माता प्रसाद प्रजापति रहे। मंदिर परिसर में शाम का दृश्य माता का आकर्षण का केंद्र बना रहा। इसे देखने के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं।
सेवा भाव समिति अध्यक्ष सुमित कुमार प्रजापति ने बताया कि नवरात्र केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि यह शक्ति, साधना और आत्मशुद्धि का पर्व भी है। उन्होंने मां भगवती से जनपदवासियों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की।
भाजपा जिला मंत्री डॉ डॉक्टर सुनील राजपूत, ज्वाला प्रसाद प्रजापति ने इस महाआरती के उत्सव में बड़ी संख्या में आने के लिए श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। समिति के संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह दिवाकर, शैलेश धाकड़ ने बताया कि मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रजापति देवी मंदिर के अध्यक्ष रघुवीर प्रजापति,संरक्षक मंडल मनोज प्रजापति, पवन प्रजापति ने बताया कि 101 दीपकों से महा आरती का सुंदर आयोजन समिति अध्यक्ष सुमित कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में हुआ।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुमित कुमार प्रजापति, कालीचरण डाकोरिया, उपाध्यक्ष रविंद्र दक्ष प्रजापति, मनोज प्रजापति, माता प्रसाद प्रजापति, संगठन मंत्री विनीत मल्होत्रा, विष्णु प्रजापति, नरेश दक्ष प्रजापति, मंजू लता गोला, ब्रजरानी प्रजापति, मंजू रानी, जितेंद्र सिंह दिवाकर, अर्जुन प्रजापति, शैलेश धाकड़, नकुल गोला, प्रतीक प्रजापति, श्री राम गोला, जग्गी प्रजापति, कमलेश, राजेश कुमार दिवाकर, हिमांशु प्रजापति, संजय, अभिषेक, गगन प्रजापति, मनोज दिवाकर आदि उपस्थिति रहे।
रिपोर्टर- पुष्पेंद्र गोस्वामी
- शादी का झांसा देकर 8 साल तक शारीरिक शोषण? सिपाही पर गाजियाबाद की युवती ने लगाए गंभीर आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार - November 24, 2026
- पंजाब में फिर एक हुए बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल: अमित शाह ने किया गठबंधन का आधिकारिक ऐलान - November 24, 2026
- आगरा में मेट्रो के दूसरे कॉरिडोर का काम तेज: रावली क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन के ऊपर लॉन्च होगा 60 मीटर का विशाल स्टील स्पैन - November 24, 2026