आगरा: थाना शाहगंज क्षेत्र के अंतर्गत ऋषि मार्ग निवासी 75 वर्षीय लेखक आरबी माथुर की लाश बंद कमरे में मिली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर लाश को बाहर निकाला। लेखक की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मृतक आरबी माथुर घर में अकेले रहा करते थे। साकेत कॉलोनी चौराहे के पास घर से बदबू आ रही थी। पड़ोसी जसवीर सिंह अरोड़ा ने कुछ दिन से बंद पड़े मकान में गतिविधि नहीं होते देख थाना शाहगंज पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने घर के दरवाजे तोड़कर बंद कमरे में पड़ी लाश को बाहर निकाला। आरबी माथुर लेखक थे और घर परिवार से कोई वास्ता नहीं रखते थे।
मौके पर थानाध्यक्ष सहित एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।
- आगरा में संचारी रोगों की रोकथाम के लिए निकली अंतर्विभागीय विशाल जागरूकता रैली: सीएमओ डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ - October 5, 2026
- आगरा के रमा चैरिटेबल ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित: RGAV सामाजिक सेवा संस्था की पहल पर लोगों ने किया बढ़-चढ़कर रक्तदान - October 5, 2026
- फ़िल्म हनुमान अंश के सॉन्ग ‘पार्वती’ ने यूट्यूब पर रचा इतिहास, 100 मिलियन व्यूज के साथ भारत और वैश्विक चार्ट्स पर छाया - October 5, 2026