आगरा: थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित ताजनगरी फेज 1 में उस समय अफरा तफरी मच गई जब तड़के सुबह एक घर का लेटर भर भराकर नीचे गिर पड़ा। छ्त का लेंटर गिरने से घर में सो रहे भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग मौके पर पहुँचे और घायलों को तुरंत पास के ही अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और फिर घर भेज दिया। गनीमत रही की इस हादसे में कई जनहानि नहीं हुई।
पूरा मामला थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित ताजनगरी फेज 1 का है। बसई चौकी से शिल्पग्राम वाले रोड पर ही सीमा जादौन किराये पर रहती है। आज अचानक से सुबह तड़के छत का लेंटर भरभराकर गिर पड़ा। उस दौरान सीमा जादौन और उनके बच्चें अभिषेक सिंह व वैष्णवी सिंह सो रहे थी। अचानक भरभराकर ऊपर से लेंटर गिरने से अभिषेक सिंह व वैष्णवी घायल हो गए। चीखपुकार मचने लगी। तेज आवाज सुनकर आसपास से लोग एकत्रित हुए। छत के लेंटर में दबे अभिषेक सिंह व वैष्णवी को बाहर निकाला गया। घायल अवस्था मे उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया और चिकित्सक ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
पीड़ित सीमा जादौन ने बताया कि मकान मालिक ने छत पर फॉल सीलिंग करा रखी है जिससें छत का लेंटर कितना जर्जर है यह पता नही लग सका। छत का लेंटर अधिक जर्जर हो जाने से लेंटर गिर गया है। इस घटना में बेटी और बेटे के चोट आई है गनीमत रही कि कोई जनहानी नही हुई। फिलहाल घटना की जानकारी मकान मालिक को भी दे दी गई है।
- आगरा में संपत्ति की बलि चढ़ा ‘बड़ा भाई’: सगे छोटे भाई ने पीट-पीटकर की हत्या, हिस्से के विवाद में लहूलुहान हुआ रिश्ता - March 14, 2026
- आगरा में गैस माफिया पर प्रहार: गोयल डेयरी से 42 सिलेंडर जब्त, DM का अल्टीमेटम—’कालाबाजारी की तो सीधे जेल जाओगे’ - March 14, 2026
- आगरा विजिलेंस का बड़ा धमाका: ADA के पूर्व PA के घर और होटल पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का खुला कच्चा चिट्ठा - March 14, 2026