आगरा। थाना एकता क्षेत्र के गांव नगला अरहर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित नाथूराम राजपूत अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर पूरे घर को खंगाल डाला और लाखों का माल पार कर दिया।
पीड़ित नाथूराम के मुताबिक, देर रात चोर उनके घर पहुंचे और मुख्य गेट के नीचे का हिस्सा काटकर अंदर दाखिल हो गए। भीतर पहुंचकर चोरों ने तीन अलमारियों के ताले तोड़कर उनमें रखे कीमती सामान पर हाथ साफ किया।
सोने–चांदी के जेवर और 1.50 लाख रुपये नकद चोरी
चोर घर से लाखों रुपये के सोने–चांदी के जेवर और लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये नगद ले उड़े। वारदात इतनी सफाई से की गई कि पड़ोसियों को भनक तक नहीं लगी। जब परिवार शादी से लौटा तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारियों के ताले टूटे थे और जेवर व नकदी पूरी तरह गायब थे।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना पर थाना एकता पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट टीम ने घर के एंट्री पॉइंट, गेट और अलमारियों की जांच की। पुलिस के मुताबिक, आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की तलाश के लिए एक टीम गठित कर दी गई है।
गांव में दहशत का माहौल
घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और संदिग्ध लोगों पर निगरानी रखने की मांग की है।
- आगरा में थाना मंटोला पुलिस ने बच्चों और महिलाओं संग मनाई दीपावली; मिठाई, खील-खिलौने व उपहार बांटकर बिखेरी मुस्कान - November 7, 2026
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026