Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश के आगरा में भारी भीड़ के बीच दिनदहाड़े लूट हुई है। इस घटना से हर कोई सकते में हैं।
थाना कोतवाली क्षेत्र के रावतपाड़ की तिवारी गली में शुक्रवार को अपराह्न 1.30 बजे के आसपास यह घटना हुई। घटनाक्रम के अनुसार तिवारी गली में एक फर्म का कार्यालय है। यहां चार बदमाश आए। कर्मचारियों को बंधक बना लिया और लाखों रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।
बदमाशों के जाने के बाद लूट के बारे में जानकारी मिली। लूट की यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गई। हर कोई घटनास्थल पर पहुंच गया। पुलिस अधीक्षक नगर विकास कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास पुलिस कर रही है। अभी पूरा घटनाक्रम आना बाकी है।
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- संसद में काले कपड़ों में विपक्ष का हल्ला बोल: NEET पेपर लीक पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने, सदन स्थगित - July 22, 2026
- जो लोग राम मंदिर चढ़ावा चोरी के घटनाक्रम से जरा भी विचलित नहीं होते, वे किसी भी बात से शर्मिंदा नहीं हो सकते, इलाहाबाद हाईकोर्ट की टिप्पणी चर्चा में - July 22, 2026
- ’जूता गायब, कपड़े अस्त-व्यस्त’, राहुल गांधी की तस्वीर ने खींचा ध्यान; छात्रों के मुद्दे पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने - July 22, 2026