अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फिरोजाबाद–धनबाद रूट पर चलने वाली 13308 किसान एक्सप्रेस में बम होने की सूचना मिली। खबर सामने आते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रेन को पटरंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर रोका गया और पूरे रूट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
कुछ ही देर में एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी, रुदौली सर्किल की पुलिस टीम, जीआरपी, आरपीएफ और बम निरोधक दस्ते के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीमों ने ट्रेन की सभी बोगियों में सघन तलाशी अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग प्लेटफॉर्म पर उतरकर इधर-उधर भागते नजर आए।
जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ कि बम होने की सूचना असल में फर्जी थी। H1 फर्स्ट बोगी में सफर कर रहे एक युवक ने झूठी सूचना देकर पूरे रेलवे स्टेशन पर दहशत फैला दी थी। पुलिस ने युवक को मौके पर ही हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है कि उसने यह हरकत क्यों की।
फिलहाल ट्रेन प्लेटफॉर्म पर ही रोकी गई है और बम निरोधक दस्ता अंतिम जांच में जुटा हुआ है। प्रशासन ने यात्रियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
- आगरा के नमक की मंडी में चांदी के कारोबार में बड़ा विवाद: 55.80 लाख के सौदे में 33 लाख रुपये बकाया, दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज - October 4, 2026
- आगरा के फतेहपुर सीकरी में दर्दनाक हादसा: खेत पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से हुई मौत, गांव में मचा कोहराम - October 4, 2026
- अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा तंज: बोले— भाजपा ‘नशामुक्ति’ के लिए पंजाब से पहले ‘वनस्पतिभोगी’ यूपी का नंबर लगाए… - October 4, 2026