आगरा। धाकड़ समाज मेला कमेटी द्वारा श्री वीर बुंदेले बाबा की 363वीं शोभायात्रा अलबतिया चौराहा स्थित श्रीमातेश्वरी चामुंडा देवी मंदिर से धूमधाम से शनिवार को निकाली गयी।
शोभायात्रा की शुरुआत एमएलसी विजय शिवहरे, हनुमान सेना संस्थापक चौधरी अमित सिंह और पार्षद श्रीराम धाकड़ ने की। अध्यक्ष आलोक सिंह धाकड़ और महामंत्री धर्मेंद्र धाकड़ ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान गणेश, शिव-पार्वती, शिव परिवार, राधा कृष्ण, आदियोगी, बजरंग बली, श्रीराम परिवार की झांकियां निकाली गयीं। अंतिम डोला भगवान बुंदेले बाबा का निकाला गया। यात्रा अलबतिया चौराहा से शुरू होकर मारुति एस्टेट, शाहगंज, एमजी रोड होते हुए धाकरान चौराहा स्थित बुंदेले मंदिर पर संपन्न हुई।
बाबा बुंदेले के जयकारों के साथ श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा की व्यवस्था धाकड़ समाज के प्रबुद्ध वर्ग ने संभाली। धाकरान चौराहे पर पहुंचकर सभी बाबा बुंदेले के आयोजित प्राचीन मेले में शामिल हुए।
इस अवसर पर महामंत्री धर्मेंद्र धाकड़, इंद्रजीत धाकड़, राम मूर्ति धाकड़, बबलू धाकड़, उपेन्द्र धाकड़, करन धाकड़, राजवीर, जावली, सुंदर, प्रवीण, गब्बर, सुमित, भोला आदि धाकड़ समाज के लोग मौजूद रहे|
- आगरा विकास प्राधिकरण की कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल: सील किए गए कॉम्प्लेक्स में फिर शुरू हुआ निर्माण, नोटिस के बाद भी नहीं रुकी अवैध इमारत - November 4, 2026
- Agra News: शादी के 15 साल बाद घर में गूंजी थी किलकारी, टीकाकरण के बाद बिगड़ी तबीयत से बुझ गया घर का चिराग: परिवार में मचा कोहराम - November 4, 2026
- भगवान राम के 5 … अब धीरेंद्र शास्त्री का पुराना बयान वायरल, अखिलेश यादव बोले- सनातनी मुख्यमंत्री का बुलडोजर अब कहां चला गया? - November 4, 2026