आगरा। शहर के दयालबाग क्षेत्र में एक मनचले की शर्मनाक हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दयालबाग निवासी एक महिला ने चार महीने से पीछा करने और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
महिला के अनुसार आरोपी लगातार उसका पीछा करता था और रात में घर के बाहर आकर गेट पीटने जैसी हरकतें करता था। उसने बताया कि युवक कई बार उसके कार्यस्थल और बाजार तक भी पीछे-पीछे पहुंच जाता था।
घटना 21 अक्टूबर की रात की है, जब आरोपी चेहरा ढंककर महिला के घर की दीवार फांदने की कोशिश कर रहा था। असफल रहने पर उसने गेट के अंदर एक बॉक्स टांग दिया। यह हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर रिकॉर्ड हो गई। बॉक्स देखकर महिला घबरा गई और शोर मचाया, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गया।
महिला ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराए। वीडियो में युवक को रात में गेट के पास घूमते और कुछ देर बाद बॉक्स टांगते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने फुटेज को अहम सबूत मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
न्यू आगरा थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, पीछा करने और घर में घुसने की कोशिश जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि वीडियो साक्ष्यों की जांच जारी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस अपील: ऐसे मामलों में महिलाएं तुरंत सूचना दें ताकि अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाया जा सके।
- नोएडा मजदूर विरोध प्रदर्शन के 5 महीने बाद भी जेल में कई युवा: 20-29 साल के युवाओं की जिंदगी थमी, परिवारों पर बढ़ता भारी कर्ज! - October 5, 2026
- पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के लिए सामाजिक उद्यमी नीतू जोशी सम्मानित: जयपुर में मिला प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय हरित गौरव पुरस्कार’ - October 5, 2026
- प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन की अनूठी पहल: महाराष्ट्र में ‘महा r-PET अभियान’ का विस्तार, अब पुरानी बोतलों से बनेंगी उपयोगी वस्तुएं - October 5, 2026