आगरा। दसरथ पुत्र जन्म सुनि काना। मानहु ब्रह्मानंद समाना।। परम प्रेम मन पुलक सरीरा। चाहत उठन करत मति धीरा।। इन चौपाइयों की गूंज के साथ प्रभु श्रीराम के जन्म का उत्सव। रामनवमी पर भक्ति और उल्लास का ये रंग बिखेरा।
तपस्या फाउंडेशन ट्रस्ट ने। रविवार को रामनवमी के अवसर पर बूढ़ी का नगला, दयालबाग स्थित श्रीमहाकालेश्वर मंदिर पर तपस्या फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा रामनवमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीराम जी की आरती के साथ हुआ। आसपास की बस्तियों में रहने वाले बच्चों को रामायण का महत्व संस्थापक अध्यक्ष पूजा खिलवानी ने बताया। उन्होंने कहा कि अधर्म का अंत करने के लिए भगवान राम ने जन्म लिया था।
उन्होंने बताया कि बच्चों को सनातन से जोड़ने का प्रयास संस्था लगातार कर रही है। इसी कड़ी में रामनवमी उत्सव में बच्चों द्वारा श्रीराम चरित मानस की चौपाइयों का पाठ करवाया गया और साथ में सकीर्तन भी किया गया। संरक्षक पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ ने बच्चों को राम नाम का महत्व बताया। कहा कि इस एक शब्द में करोड़ों उर्जाओं का समावेश है। बच्चों में अध्यात्म का बीज रोपित करने के लिए दैनिक पांच मंत्र अभ्यास भी करवाया गया। भगवान के जन्म पर आधारित सुमधुर संकीर्तन को स्वर वृंदावन से आए भजन गायक हिमांशु कपूर ने दिए।
प्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर संरक्षक नितिन कोहली, राजीव वर्मा, सुनील शर्मा, अरविंद, प्रदीप, शिवम, योगेंद्र दीक्षित, हरिओम, रेनू सिंह, डॉली कपूर आदि उपस्थित रहे।
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026