आगरा। वनवासियों के उत्थान को समर्पित संस्था श्रीहरि सत्संग महिला समिति द्वारा होली मिलन कार्यक्रम और हास्य कवि सम्मलेन का आयोजन वाटर वर्क्स स्थित अतिथि वन पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में संयोजक राकेश निर्मल और अन्य कवियों के गीतों, ग़ज़लों और कविताओं की फुहारों से लोगों के अंतर्मन ने अनूठे आनंद का अनुभव किया।
टूंडला के हास्य कवि लटूरी लट्ठ का हास्य रूपी लट्ठ लोगों के दिलों पर शानदार तरीके से चला। ग्वालियर के कवि रविन्द्र रवि ने होली की चुटकियों एवं गीतों के गुलाल से लोगों के मन को सराबोर कर दिया।
हास्य कवि अलकेश मगन एवं रेणु उपाध्याय ने खचाखच भरे सभागार में खूब तालियां बटोरीं। संगीता अग्रवाल एवं डॊ. शशि गुप्ता की प्रस्तुति ने होली मिलन को और मधुर बना दिया।
इस अवसर पर समिति की अध्यक्षा अंशु अग्रवाल, महामंत्री डॉ. रुचि अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी, रश्मि सिंघल, सोनिया गर्ग, सीमा अग्रवाल, सीमा बंसल, संजय गोयल, संजय मित्तल, उमेश बंसल एवं भगवान दास बंसल आदि उपस्थित रहे।
- किरावली को मिला जनसेवा का नया ‘तीर्थ’: सांसद राजकुमार चाहर ने 95.63 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास, अब जनता के द्वार होगा समाधान - March 14, 2026
- Agra News: बेटियों के सपनों को मिले ‘साइकिल के पंख’; भारत विकास परिषद् ने 51 छात्राओं को भेंट की साइकिल, अब आसान होगी शिक्षा की राह - March 14, 2026
- नेशनल चैम्बर चुनाव: मनोज बंसल के सिर सजा जीत का ताज, कांटे की टक्कर में 19 वोटों से पछाड़ा; अम्बा प्रसाद और नीतेश बने उपाध्यक्ष - March 14, 2026