यूपी के मेरठ में अपने पति सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या करने वाली मुस्कान रस्तोगी इस समय जेल की हवा खा रही है। गिरफ्तारी के बाद मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। लेकिन, चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद मुस्कान का ड्रामा जारी है। वह बार-बार अपने प्रेमी के बगल में रहने की जिद कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौरभ राजपूत के हत्यारे मुस्कान और साहिल ने जेल में बेचैनी भरी रात बिताई। इस दौरान मुस्कान घड़ियाली आंसू बहाती रही। पीटीआई ने जेल सूत्रों के हवाले से बताया कि मुस्कान रात भर रोती रही, लेकिन जेल अधीक्षक ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा, ‘मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार शाम करीब छह बजे जेल लाया गया। मुस्कान को महिला बैरक (बैरक नंबर 12) में रखा गया, वहीं साहिल को पुरुष बैरक (बैरक नंबर 18) में रखा गया।’
वीरेश राज शर्मा ने आगे बताया, ‘मुस्कान ने किसी से बातचीत नहीं की। उसने दिया गया खाना भी नहीं खाया।’ बताया जा रहा है कि जेल में दोनों हत्यारे अलग नहीं रहना चाहते। सूत्रों की मानें तो मुस्कान और साहिल ने अगल-बगल की बैरक में रखे जाने की मांग की थी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मुस्कान 18 मार्च को अपने घर जाकर माता-पिता को हत्या के बारे में बताया। जिसके बाद वह मुस्कान को पुलिस के पास ले गए। इसके बाद केस दर्ज किया गया। फिर शव बरामद किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
– साभार सहित
- 200 साल पुराने श्री धनकामेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का भक्तिमय आगाज: सत्यनारायण कथा और महा रुद्राभिषेक से गूंजा मोती कटरा - August 2, 2026
- 108 रुद्राभिषेक के संकल्प के साथ श्री खाटू श्याम मंदिर में सावन महोत्सव की धूम, बाबा श्याम और महादेव के दिव्य श्रृंगार ने भक्तों को किया मंत्रमुग्ध - August 2, 2026
- पर्यावरण संरक्षण की मुहिम: लॉयंस क्लब फ्लेमिंगो ने हेरिटेज गार्डन में रोपे फलदार और छायादार पौधे, माली को भेंट की राशन सामग्री - August 2, 2026