आगरा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए शुक्रवार को बल्केश्वर स्थित वार्ड 91 में सिंधी धर्मशाला (ब्लॉक 73) में विशेष एसआईआर कैंप आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने दस्तावेज अपडेट कराए और नए नाम दर्ज करवाए।
कैंप में गणना फॉर्मों का वितरण, संकलन और डिजिटाइजेशन तेजी से किया गया। बीएलओ टीम ने मौके पर ही फॉर्म भरवाने और उनकी फीडिंग का काम संभाला, जबकि सुपरवाइजर पूरी प्रक्रिया की निगरानी करते रहे, जिससे कार्य पारदर्शी और सुचारू ढंग से चलता रहा।
पार्षद मुरारी लाल गोयल ने बताया कि पुनरीक्षण के लिए अब सिर्फ 7 दिन शेष हैं। ऐसे में बीएलओ और मतदाताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित कर प्रक्रिया को आसान बनाना इस कैंप का मुख्य उद्देश्य था।
कैंप में विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र रामजी सहित कई सामाजिक व राजनीतिक प्रतिनिधियों ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्थानीय नागरिकों की मजबूत उपस्थिति के साथ यह कैंप वोटर लिस्ट रिविज़न अभियान के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ और क्षेत्र में जागरूकता व अपडेट प्रक्रिया को नई गति मिली।
- आगरा में साइबर ठगों का ‘डिजिटल स्ट्राइक’: 4 वारदातों में 55 लाख पार; कर्नल से लेकर शिक्षिका तक बने शिकार - March 26, 2026
- भक्ति के रंग में रंगी ताजनगरी: महाष्टमी पर निकली दक्ष कन्या मां भगवती की भव्य शोभायात्रा; 80 झांकियों ने मोह लिया मन - March 26, 2026
- Agra News: पिनाहट पुलिस की बड़ी कामयाबी, महिला से कुंडल और जेवरात छीनने वाले दो लुटेरे गिरफ्तार, तीसरे की तलास जारी - March 26, 2026