आगरा से दक्षिण अफ्रीका नौकरी करने गए युवक को कंपनी के मालिक के बेटे द्वारा बंधक बना लिए जाने की खबर है। युवक को वापस लाने के लिए परिजनों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की।
ट्रांस यमुना कॉलोनी के बी-913 निवासी आलोक शर्मा ने मीडिया को बताया कि उनका छोटा बेटा अभिषेक शर्मा छह माह पहले दक्षिण अफ्रीका गया था। उसकी नौकरी पड़ोस में रहने वाले युवक ने लगवाई थी।
कंपनी के मालिक प्रदीप गजवानी ने उसे अच्छे वेतन और रहने-खाने की सुविधा देने की बात कही थी। मगर, जब बेटा वहां पहुंच गया तो कंपनी मालिक ने उसका पासपोर्ट छीन लिया। छह माह से उसको वेतन भी नहीं दिया है। पंद्रह दिन पहले केवल तीस हजार रुपये दिए गए हैं। कंपनी मालिक की ओर से बेटे के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।
उनके बेटे विगत 16 दिसंबर को वीडियो कॉल कर अपने साथ हो रही ज्यादती के बारे में बताया। उसने कहा कि वह अपने देश वापस आना चाहता है, लेकिन मालिक उसे आने नहीं दे रहा। जब घरवालों ने मालिक से बात की तो उन्होंने पांच लाख रुपये भेजने पर ही बेटे का पासपोर्ट देने की शर्त रखी। पिता ने बताया कि वह एक प्राइवेट कपंनी में दस हजार रुपये महीने की नौकरी करते हैं। उनके पास आय का कोई और साधन नहीं है। बेटे को छुड़वाने के लिए पांच लाख रुपये कहां से लाएंगे। बेटे को वापस लाने के लिए उन्होंने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया है।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- साइबर ठगी का नया पैंतरा: वॉट्सएप पर फर्जी बैंकिंग ट्रांजैक्शन मैसेज भेजकर डरा रहे अपराधी, YES/NO’ वाले संदेशों से रहें पूरी तरह सावधान - September 24, 2026
- रायबरेली से अखिलेश यादव का मिशन-2027 का शंखनाद: पीडीए रथयात्रा के आगाज के साथ भाजपा सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- गठबंधन के साथ लड़ेंगे यूपी का चुनाव - September 24, 2026
- आगरा विकास प्राधिकरण का सख्त रुख: नवागत उपाध्यक्ष ने ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया औचक निरीक्षण, धीमे काम पर जताई नाराजगी - September 24, 2026