आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की 89-उत्तरी विधानसभा के अंतर्गत दयालबाग नगला बूढ़ी में पिछले दिनों हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। इस हादसे में भानु प्रताप, बबली, कमल और एक अन्य व्यक्ति की असामयिक मृत्यु के बाद पीड़ित परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा था। शनिवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और 89-उत्तरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी नितिन कोहली ने इन परिवारों के बीच पहुंचकर अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया।
सांसद रामजी लाल सुमन की मौजूदगी में सौंपे चेक
राज्यसभा सांसद श्री रामजी लाल सुमन, जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास की गरिमामयी उपस्थिति में नितिन कोहली ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किए। जैसे ही परिवार के सदस्यों ने मदद का चेक प्राप्त किया, उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति भावुक हो गया।
भविष्य में भी मदद का भरोसा
सपा नेता नितिन कोहली ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि यह केवल एक तात्कालिक मदद है, वह भविष्य में भी उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहेंगे। उन्होंने वादा किया कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर इन परिवारों को सरकारी स्तर पर भी बड़ी सहायता दिलवाई जाएगी।
सरकार पर साधा निशाना
इस अवसर पर सांसद रामजी लाल सुमन ने वर्तमान सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “नितिन कोहली द्वारा की गई यह पहल सराहनीय है। दुख की बात यह है कि वर्तमान सरकार को इन गरीब परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए था, लेकिन सरकार ने इनकी सुध तक नहीं ली।”
कार्यक्रम के दौरान राहुल चतुर्वेदी, राजीव पोद्दार, प्रियंका चौहान, राहुल शाक्य सहित समाजवादी पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
- आगरा के नगला पदी में ‘खूनी’ आधी रात: मामूली कहासुनी में पड़ोसी ने हलवाई के सीने में घोंपा चाकू, पति-पत्नी गिरफ्तार - March 28, 2026
- अयोध्या में बड़ा हादसा टला: मंत्री दयाशंकर सिंह के यज्ञ पंडाल में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला एक एकड़ का पांडाल - March 28, 2026
- आगरा में मासूम के कातिल का ‘द एंड’: 8 साल की बच्ची की हत्या करने वाला दरिंदा सुनील एनकाउंटर में ढेर - March 28, 2026