बिस्तर पर सो रहे बच्चे के बगल में सांप देख निकली चीख़, अस्पताल में कराया भर्ती
आगरा: बेटा रात को अपने बेड पर सो रहा था। सुबह सोकर उठा तो उसके बेड पर सांप मौजूद था.यह दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए तो परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता ने बच्चों के हाथ चेक किया तो हाथ पर कुछ निशान दिखाई दिया। उन्हें लगा कि बच्चे को सांप ने काट लिया है। इसलिए परिवार के लोग आगरा के जिला अस्पताल में बच्चे को लेकर आए, साथ ही उस सांप को भी लेकर आए जो बेड पर मिला था। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बच्चे को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
पूरा मामला कालिंदी विहार से जुड़ा हुआ है। कालिंदी विहार में राज किशोर अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं। बीती रात खाना पीना कर सभी लोग सो गए लेकिन जब सुबह बेटा जागा तो उसके होश उड़ गए थे। उसकी बेड पर एक छोटा सांप का बच्चा था। बेड पर सांप के बच्चे को देखकर चीख पुकार मच गई। तुरंत बच्चों को चेक किया गया तो उसके हाथ पर स्नेक बाइट का निशान सा लग रहा था।
पारिवारीजन बच्चे को आनन फानन में आगरा के जिला अस्पताल ले आए। साथ ही उस सांप के बच्चे को भी ले आए। सांप का बच्चा मृत दिखाई दे रहा था। वहीं चिकित्सकों ने बच्चे को चेक किया और उसे इमरजेंसी में भर्ती किया जो अब अंडर ऑब्जर्वेशन में है।
नाबालिग हर्ष के पिता ने बताया कि रात को बेटा सोया था और जब सुबह जागा तो उसके बेड पर सांप का बच्चा था। हाथ पर ऐसा लग रहा था कि उसे सांप ने काट लिया है। इसीलिए बच्चे को जिला अस्पताल लेकर आए हैं साथ ही उसे सांप को भी लाए हैं जो बेड पर था।
जिला अस्पताल के सीएमएस राजेंद्र अरोड़ा ने बताया कि स्नेक बाइट के केस आए हैं। दो लोग इमरजेंसी में पहुंचे हैं। एक बच्चे के हाथ पर तो स्नेक बाइट का निशान प्रतीत हो रहा है लेकिन दूसरे के बॉडी पर ऐसा कुछ नहीं है। फिलहाल स्नेक बाइट वाले बच्चे को इमरजेंसी में भर्ती कर अंडर ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
- इस्तीफे के बाद नगर मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने डीएम पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, बोले- ‘मुझे रातभर कैद रखने की थी साजिश’ - January 26, 2026
- ’राष्ट्रधर्मस्य रक्षणार्थं युद्धम्’: भगवद गीता के मंत्र और स्वदेशी तोपों की सलामी के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस - January 26, 2026
- भारत का ‘आयरन मैन’ अवतार: 77वें गणतंत्र दिवस पर रोबोटिक डॉग ‘निग्रहा’ और ‘स्वार्म ड्रोन’ ने दुनिया को चौंकाया - January 26, 2026