आगरा। आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-11 के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय भीमनगरी का गुरुवार को रंगारंग समापन हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस डॉ. बीपी अशोक ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मंच पर बच्चों ने तथागत बुद्ध और बाबा साहब के संदेश पर आधारित गीतों पर प्रस्तुति देकर बच्चों ने दर्शकों का मन मोह लिया। साथ ही समाज को शिक्षित बनो का संदेश दिया।
पूर्व आईपीएस डॉ. बीपी अशोक ने कहा कि यह देश बाबा साहब के बनाए संविधान पर ही चल रहा है। जिसमें सब कुछ तथ्यात्मक है। संविधान का ही अनुसरण बेहतर है। आगरा में भीमनगरी के माध्यम से बाबा साहब के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। शिक्षित युवा पीढ़ी को ही बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए आगे आना होगा।
कार्यक्रम के पहले सत्र में 50 मेधावी छात्र-छात्राओं, 80 वर्ष से अधिक उम्र के लगभग 30 वयोवृद्ध बुजुर्ग सहित आयोजन में सेवाएं देने वाले 300 सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साथ ही आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों और सरकारी नौकरी में लगे समाज के नव युवक-युवक्तियो को भी सम्मानित किया। सामाजिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्राओं ने बाबा साहेब की शिक्षा और उनके संघर्ष को दर्शाया। दर्शकों ने कार्यक्रम की प्रशंसा की।
केंद्रीय समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी व महासचिव श्याम जरारी ने बताया कि अगली भीमनगरी के लिए शहर के दलित बाहुल्य क्षेत्रों के रहने वाले लोगों से सुझाव मांगे गए। उसके बाद केंद्रीय भीमनगरी आयोजन समिति ने ग्यासपुरा, रामनगर और शाहगंज क्षेत्र को चुना। 2026 की भीमनगरी कोठी मीना बाज़ार में सजाने की घोषणा की। कोठी मीना बाज़ार में सजने वाली भीमनगरी हाईटेक और अधिक भव्यतापूर्ण होगी। जिसमे बाबा साहब के सन्देश को आधुनिक तकनीक के माध्यम से दिखाया जायेगा।
अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम ने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन शासन, प्रशासन, नगर निगम सहित सभी विभागों का अपेक्षीय सहयोग से सफल हुआ है, जिसका भीमनगरी समारोह आयोजन समिति हार्दिक आभार व्यक्त करती है।
इस अवसर पर केंद्रीय समिति के संरक्षक करतार सिंह भारतीय, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महासचिव श्याम जरारी, क्षेत्रीय समिति संरक्षक डॉ. रामजीलाल, अध्यक्ष विजय सिंह कर्दम, महासचिव ई. महेश चंद्र, कोषाध्यक्ष आरएन सिंह, उपाध्यक्ष हाकिम सिंह, जेपी सिंह, ई. गंगा सिंह, पार्षद गजेंद्र पिप्पल, रमेश चंद्र, अजेंद्र सिंह सूर्या, शीतल प्रसाद गौतम, प्रकाश चंद्र, अमर सिंह, मलखान सिंह, प्रताप सिंह राना, राजेंद्र टाइटलर, ध्रुव कुमार आदि मौजूद रहे।
- यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, पुलिस मुख्यालय से लेकर PAC और EOW तक बदले गए अफसर - September 22, 2026
- बीजेपी सांसद कंगना रनौत के मामले की सुनवाई अब 7 अक्टूबर को: रिवीजन याचिका के निस्तारण तक बहस टालने के लिए वादी ने दिया प्रार्थना पत्र - September 22, 2026
- बाबा दुर्बलनाथ की जय-जयकार से गूंजा आगरा: संत शिरोमणि के 165वें जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब - September 22, 2026